रुड़की । आज रुड़की में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में अंडर-19 द्वितीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन18 अगस्त 2025 को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज,सुरजन नगर ढंडेरा,रुड़की में किया जायेगा।सचिव चेम्पियन सूरज रोड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 12 लड़कों और 12 लड़कियों के रूप प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।चयनित प्रतिभागी 44वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और राज्य व देश के लिए नई प्रतिभाओं को तैयार करना है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को आगे बढ़ने और प्रदेश का नाम रोशन करने का मौका देती हैं।बैठक में उपाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल,उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,सह सचिव आशीष सैनी,शिवम अग्रवाल,वीरेंद्र चौहान,उत्तराखंड कोच सैम अली,तनु शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
मेरठ की महिला से दो दोस्तों ने किया,सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई थी चाय, पुलिस को दी गई तहरीर, कलियर में हुई थी मुलाकात, के बाद ले गए थे जौरासी
रुड़की मेरठ महिला से दो दोस्तों ने किया,सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई थी चाय, पुलिस को दी गई तहरीर,…
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की में विद्यार्थियों ने सैनिक भाइयों के लिए राखी और राखी सन्देश के कार्डस बनाए
रुड़की । राखी भाई और बहन के प्यार का एक पवित्र त्योहार है और हमारे देश मे इसे बड़े ही…
उत्तराखंड में अफवाह पर विराम. जल्द मिलेगी बड़े नेताओं को दायित्वधारी की जिम्मेदारी, धामी सरकार ने दायित्वधारियो की सूची की तैयार, जल्दी नए कलेवर में नजर आएगी भाजपा सरकार
देहरादून। देशभर में चल रही उठा पाठक की अटकलें के बीच उत्तराखंड में जल्दी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। प्रदेश…
