- रुड़की: कोतवाली गंगनहर पुलिस के होश शाम को उस वक्त उड़ गए जब किसी ने सूचना दी कि गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया कि आशु उम्र 18 साल दोपहर से घर से लापता था, शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तभी उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र पंत ने बताया कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गन्ने के खेत में युवक की गला काटकर कर दी गई हत्या, सूचना पर दौड़ी पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया। हत्यारों का नहीं मिल सका है सुराग
