देहरादून: उत्तराखंड की एसटीएफ ने मंगलवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गिरोह के मददगार उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया एसटीएफ की जांच पड़ताल में पाया गया कि कांस्टेबल शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी की गैंग से गहरी सांठगांठ थी। शेर सिंह ने अप्रैल 2025 में रुड़की कोर्ट में पीड़ित पक्ष को प्रवीण वाल्मीकि से मिलवाकर जमीन बेचने का दबाव डलवाया। वहीं, हसन अब्बास जैदी ने मार्च 2025 में मनीष बॉलर के साथ मिलकर रेखा के बेटे सूर्यकांत को अस्पताल में धमकाया। दोनों के खिलाफ कॉल रिकॉर्ड और मुलाकात के पुख्ता सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बताते चले कि इस मामले में रुड़की से भाजपा के एक पार्षद मनीष बोलर को भी एसटीएफ ने 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
—-
आखिरकार एसटीएफ के शिकंजे में फंसे कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के मददगार दो पुलिसकर्मी। लंबे समय से रुड़की में प्रवीण वाल्मीकि गैंग को उपलब्ध कराते थे सूचना, एक बड़े पुलिस अधिकारी से जुड़ा है एक पुलिसकर्मी
