भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय छाप्पुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों का जन्मसिद्ध अधिकार है आजादी, करीब दो सौ सालों की गुलामी के बाद साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी। इसके बाद से हर साल 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं, साथ ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से भारत को आजादी मिली थी
Related Posts
खूब्बनपुर गांव में नदी के उफान में किसानों के खेतों का कटाव व फल नष्ट, विधायक ममता राकेश ने मौके पर पहुंचकर लिया हालतों का जायजा, तहसील स्तर के अधिकारी रहे मौजूद
भगवानपुर । शिवालिक पहाड़ियों में भारी बारिश के चलते सोलानी नदी पूरे उफान पर है। जिसके चलते खूब्बनपुर गांव के…
धर्म रक्षा मिशन द्वारा राजघाट कनखल में श्रावणी उपाक्रम रक्षाबंधन के महापर्व पर किया गया श्रावणी उपाकर्म
हरिद्वार । आज धर्म रक्षा मिशन द्वारा राजघाट कनखल में श्रावणी उपाक्रम रक्षाबंधन के महापर्व पर श्रावणी उपाकर्म किया गया…
यूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को डीएम ने ली अहम बैठक, अन्य प्रदेशों से आने वाले जिंदा मुर्गे, अंडे और मुर्गा मांस पर अग्रिम आदेशों तक रोक
देहरादून । उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ल्ड फ्ल्यू…
