भगवानपुर में भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने निकाली नगर परिक्रमा

भगवानपुर में भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने निकाली नगर परिक्रमा

(रिषभ अग्रवाल)

भगवानपुर। भगवानपुर स्थित शिव मंदिर (लाला कोड़ूमल) में सोमवार को भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के साथ नगर परिक्रमा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ उठाया।
आयोजन के तहत सुबह नौ बजे मूर्ति नगर परिक्रमा निकाली गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति का कार्यक्रम हुआ और 12:30 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।
आयोजक मोहन लाल सिंघल, भूपेंद्र सिंघल एवं समस्त नगरवासी भगवानपुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ सेमवाल, भूरा पंडित, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, महिपाल पटवारी, विराट गोयल, वैभव अग्रवाल, देव अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, अंकित गर्ग, अभिषेक सिंघल, विशु गर्ग, मयंक अग्रवाल, युवांक अग्रवाल, संजय कारीगर, आकाश कुमार, प्रियांशु सिंघल, अनमोल वर्मा, कमल अग्रवाल, अभिमन्यु शर्मा, सिवेन शर्मा, राजू कुमार, परवीन नामदेव, मोंटी नामदेव, सागर अग्रवाल, नवल अग्रवाल, अमन गर्ग, अर्पित सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *