टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि अवैध अफीम व पॉपी/पोस्त की सूचना मिलने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभारी चम्बा विपिन बहुगुणा को अवगत कराया गया। जिसके उपरांत पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस टीम, राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हटवाल गांव क्षेत्र में छापेमारी की गई। मौके पर कुल 03 खेतों में अवैध अफीम की खड़ी फसल तथा 05 खेतों में कटी हुई पोस्त की फसल पाई गई। राजस्व अभिलेखों के अनुसार उक्त भूमि अभियुक्त अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह एवं अन्य के नाम संयुक्त रूप से दर्ज पाई गई।उक्त खेती एवं बरामद पोस्त अभियुक्त अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह द्वारा ही की जा रही थी। अभियुक्त मौके से फरार पाया गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
कप्तान श्वेता चौबे का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, टिहरी पुलिस ने अवैध रूप से हो रही खेती का किया भंडाफोड़, मौके पर 22 किलो अवैध पॉपी/पोस्त बरामद। फसल को कराया नष्ट
