बन्द कॉम्प्लेक्स में घुसा प्रेमी युगल, पुलिस को मंगानी पड़ी क्रेन, शक्तिमान बनकर दरोगा क्रेन से चढ़े परिसर की छत पर, खुलवाया दरवाजा, प्रेमी युगल को पकडा,

 

बन्द

जगदीश शर्मा देशप्रेमी

कॉम्प्लेक्स में घुसा प्रेमी युगल, पुलिस को मंगानी पड़ी क्रेन, शक्तिमान बनकर दरोगा क्रेन से चढ़े परिसर की छत पर, खुलवाया दरवाजा, प्रेमी युगल को पकडा,
रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में मोदी के पास स्थित एक बंद कॉम्प्लेक्स में शनिवार की दोपहर प्रेमी युगल घुस गया। इसी बीच किसी ने इन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद प्रेमी युगल ने दरवाजा बंद कर लिया। किसी ने इसकी सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन युगल ने दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाई। थाने के  दरोगा नीरज रावत शक्तिमान की तरह क्रेंन की मदद से कॉम्प्लेक्स की छत पर चढ़ गये और दरवाजा खोला। इसके बाद प्रेमी युगल को हिरासत में लिया। युगल से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *