कोतवाली रुद्रपुर अंतर्गत फाजिलपुर मेहरौला रामपुर रोड पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर युवक की पहचान मलखान सिंह निवासी वार्ड संख्या 25 प्रीत विहार के रूप में हुई थी। पुलिस की जांच में यह मामला सामने आया था कि युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में वीरपाल और अमित निवासी रम्मपुरा रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया आरोपियो ने बताया की लोहड़ी के दिन शराब पीने के दौरान उनमें झगड़ा हो गया था इस दौरान उन्होंने डंडे और पत्थर से मलखान सिंह की हत्या कर दी थी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
नशे की हालत में युवक की पत्थरों से कुचलकर की गई थी हत्या दो हत्या उपयुक्त को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
