मनीष बनकर शादी डॉटकॉम पर हिन्दू युवती से की शादी, छानबीन की तो निकला मोनिश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। इससे पहले एक मुस्लिम युवती से भी कर चुका शादी, पुलिस खंगाल रही कुंडली

ऊधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लव जेहाद एवं लैंड जेहाद से देवभूमि को मुक्ति दिलाने के लिए शुरू किए गए अभियान के क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हिन्दू युवक बनकर एक युवती से शादी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कप्तान मणिकांत मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना नानकमत्ता क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 दिसंबर 2024 को एक युवक ने खुद को मनीष चौधरी बताते हुए उससे शादी कर ली। युवती शाकाहारी हैं लेकिन युवक और उसके परिवार के लोग उसको जबरन मांस खिलाते थे, इस बात जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो युवक और उसके परिवार की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद परिवार ने उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया उसको पीटा गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *