भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय छाप्पुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों का जन्मसिद्ध अधिकार है आजादी, करीब दो सौ सालों की गुलामी के बाद साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी। इसके बाद से हर साल 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं, साथ ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से भारत को आजादी मिली थी
Related Posts
छात्र संघ के चुनाव में फायरिंग करने वाला गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने की देर रात कार्रवाई
उधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को छात्र संघ के नामांकन के दौरान…
हरिद्वार में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश
हरिद्वार । हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2025 को…
नशा मुक्त देवभूमि के तहत ऊधमसिंहनगर बरामद की 7.042 किलोग्राम अफीम, कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलभट्ठा पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने की कार्रवाई
नशा मुक्त देवभूमि के तहत ऊधमसिंहनगर बरामद की 7.042 किलोग्राम अफीम, कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलभट्ठा पुलिस एवं…
