भगवानपुर । कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भगवान से सुख शांति की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। शनिवार को सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरु हो गई। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और विधि विधान से त्योहार मनाया गया। मिठाई और उपहार लेकर बहनों के घर पहुंचे भाईयों का बहनों ने स्वागत किया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से परिवार सहित सभी की सुख शांति की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार भी दिए। इसके बाद बहनों ने भाईयों को घरों में बनाएं लजीज पकवान परोसे। सुबह से शाम तक भाई बहनों का एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
Related Posts
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी पहुंचकर जनपद में चल रहे आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश राहत सामग्री और बचाव दल की प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए
उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी पहुंचकर जनपद में चल रहे आपदा…
लक्सर में चोरी की पांच बाइकों के साथ दो चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक देहरादून से और बाकी की चार हरिद्वार जिले से ही चुराई गई थी
लक्सर । लक्सर पुलिस ने बाइक चुराकर बेचने वाले गैंग के दो युवकों को अकबरपुर ऊद के पास से गिरफ्तार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, कहा-आप मात्र चिकित्सक नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण…
