रुड़की। रुड़की से कॉल लूट कर फरार हो रहे बदमाशों ने सड़क से जा रहे स्कूटी सवार सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई इसके बाद बदमाश कर को छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान चलाया है।
रुड़की के मोहनपुरा से तीन युवकों ने हरियाणा जाने के लिए मंगलौर कोतवाली के नगला ऐमाद निवासी रोहित की कार बुक की थी। शराब के नशे में बदमाशों ने मंगलौर गुड मंडी के पास बहाने से कार रुकवाई। कार के रुकते ही बदमाशो ने चालक को धक्का देकर नीचे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गये। वहां से भागते समय लिबरहेडी गांव के पास बदमाशों मैं स्कूटी से जा रहे हैं सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी(61) को टक्कर मार दी जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में घेराबंदी करने में जुटी है. अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है
कार लूट कर भाग रहे थे बदमाश, टक्कर लगने से ने स्कूटी सवार रिटायर्ड इंजीनियर की मौत, हड़बडाहट में कार छोड़कर भाग गए बदमाश, पुलिस ने कि इलाके की घेराबंदी बदमाशों की तलाश
