देहरादून में बदमाशों को बदलनी पड़ेगी चाल, अब आ गए है प्रमेन्द्र डोबाल, राजधानी में दाखिल हुए तो नहीं मिलेगा वापस जाने का रास्ता, अब अपराधियों की कब्रगाह बनेगी दून घाटी, हरिद्वार में संभाली तेज तर्रार आईपीएस नवनीत भुल्लर ने कमान, एसटीएफ मैं एसएससी रहते हुए जमीन कब्जाने वाले प्रवीण वाल्मीकि ग्गिरोह की तोड़ी थी कमर

देहरादून में बदमाशों को बदलनी पड़ेगी चाल, अब आ गए है प्रमेन्द्र डोबाल, राजधानी में दाखिल हुए तो नहीं मिलेगा वापस जाने का रास्ता, अब अपराधियों की कब्रगाह बनेगी दून घाटी, हरिद्वार में संभाली तेज तर्रार आईपीएस नवनीत भुल्लर ने कमान, एसटीएफ मैं एसएससी रहते हुए जमीन कब्जाने वाले प्रवीण वाल्मीकि ग्गिरोह की तोड़ी थी कमर

देहरादून। पिछले कुछ समय से शहर में हत्या और अपराध कर दहशत मचाने वाले बदमाशों की खैर नहीं। अब शहर में बदमाशों को अपनी चाल बदलनी होगी या फिर उन्हें जिला छोड़ना होगा। देहरादून की कमान संभालते ही एसएसपी डोबाल ने बदमाशों को साफ चेतावनी दी है। अब शहर में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं होगी। बदमाशों को या तो दूंन घाटी छोड़कर जाना होगा या फिर उनकी यहां पर कब्र बनेगी। हरिद्वार जिले में बदमाशो को सबक सिखाने वाले एसएसपी डोबाल ने देहरादून जिले की कमान संभाल ली है। पिछले कुछ समय से देहरादून में ताबड़तोड़ हत्या की पांच घटनाओ से पूरा प्रदेश दहल गया था। लगातार हो रहे अपराध के चलते मुख्यमंत्री धाकड़ धामी ने राजधानी में बधते अपराधो को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को कमान सौपी है। एसएसपी डोबाल ने बताया कि प्रदेश में अपराधी घटनाओं पर तो लगाम कसी ही जाएगी। साथ ही महिला अपराधों को गंभीरता से लिया जाएगा बदमाशों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने जिले में तैनात सभी कोतवाली और थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि अब किसी तरह की लापरवाही और हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों में आने वाले हर फरियादी की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा उन्होंने कहा कि लापरवाह थाना प्रभारियो को अपना रवैया पूरी तरह से बदलना होगा।
वहीं दूसरी तरफ एसटीएफ में कई बड़े मामलों का खुलासा करने वाले तेज तर्रार आईपीएस नवनीत भुल्लर ने भी हरिद्वार जिले के कमान संभाल ली है। उन्होंने भी बदमाशों को खुली चुनौती दे दी है। नवनीत भुल्लर ने एसटीएफ में एसएसपी रहते हुए रुड़की शहर में जमीन हथियाने वाले कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गिरोह की कमर तोड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *