हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 26 और 27 अगस्त को आयोग कार्यालय में कराई जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इबताया कि आयोग ने 13 अक्टूबर, 2023 को विज्ञापन जारी कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत प्रधानाचार्य श्रेणी-02 के रिक्त 18 पदों पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में सफल घोषित एवं अभिलेख सत्यापन के आधार पर 49 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है। औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए इन सभी अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 26 एवं 27 अगस्त, 2025 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में निर्धारित किया गया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना ली आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी, कहा-राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए
उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान…
उत्तराखंड में आज मौसम ने बदली करवट, पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में गिरावट दर्ज की गई
देहरादून । उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में…
