कहीं गिरी दीवार कहीं आया सैलाब, कुदरत ने दिखाया सितम, घुटनों पर आया नगर निगम, शहर में तरफ हो रहा त्राहिमाम, भारी बारिश में बह गया विकास, खुली सिस्टम की पोल।
रुड़की: रुड़की शहर में 120 एमएम पानी बरसा तो हर तरफ लोगों की जान मुसीबत में अा गई है। शहर की जादूगर रोड हो या फिर कृष्णानगर, रुड़की का उप कारागार हो या फिर रामनगर में न्याय भवन की ओर जाने वाली सड़क, हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। लोगों की गाढ़ी कमाई पानी की भेंट चढ़ गई। शहर के पानी की वजह से रुड़की मंडी में सब्जियां पानी में तैरती नजर आई तो घरों में तीन से चार फुट पानी तक भर गया। इतना ही नहीं रुड़की के रामनगर का बिजलीघर भी पानी में समा गया। जिस कारण कृष्णानगर, राजेन्द्र नगर समेत कई इलाकों की बिजली सुबह से गुल है। वहीं जिम्मेदार पानी के बीच पहुंचकर फोटो सेशन में इस तरह से जुटे हैं मानों उनके पैरों को छूने से शहर में जल भराव की समस्या दूर हो जाएगी।