यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में रुड़की की बेटी को मिला डीन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, ईना गोयल ने रचना इतिहास रुड़की की बेटी ईना गोयल ने यूपीईएस दीक्षांत समारोह में रचा नया इतिहास

देहरादून: यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़ (UPES) के 23वें दीक्षांत समारोह में रुड़की की बेटी ईना गोयल ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से पूरे शहर का नाम रोशन किया। ईना गोयल ने बीबीए-एमबीए (इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अर्जित किया। उनकी असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासित दृष्टिकोण के लिए उन्हें “डीन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ओवरऑल परफॉर्मेंस” से सम्मानित किया गया। विशेष उल्लेखनीय है कि ईना को पूरे पाठ्यक्रम के दौरान — सभी आठ सेमेस्टरों में “गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप” प्राप्त हुई, जो विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रदान की जाती है।ईना गोयल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी दादी , शिक्षकों और विश्वविद्यालय के प्रेरक वातावरण को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *