देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रविवार को नई टिहरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह चमोली एवं पौड़ी जिले की कप्तान रह चुकी है। यहां पर उन्हें सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे अभियान—विशेष रूप से नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था—को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के सभी अधिकारी गण को निर्देश दिए।
“लेडी सिंघम” श्वेता चौबे के हाथ में टिहरी जिले की कमान, रविवार को भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संभाला कार्यभार, नशाखोरी पर रोक एवं सुरक्षित यातायात समेत कई प्राथमिकताएं गिनाई।
