देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ “हर घर तिरंगा” अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।
Related Posts
ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज रुड़की में सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन
रुड़की । उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा प्राप्त ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड में बी फार्मा और एम.…
भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने की गंगा किनारे से शराब के ठेकों और मीट की दुकानों को हटाने की मांग
रुड़की । भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी ने उपजिलाधिकारी को…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की, आपदा प्रभावितों की मदद तथा पुनर्वास हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में ली जानकारी
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर धराली में…
