हरिद्वार: भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद बिनारसी गांव में अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच जमकर गोली चली। फायरिंग के दौरान एक युवक आनंद पुत्र लक्ष्मीचंद की मौत हो गई जबकि उसका भाई विकास और दो अन्य को गोली लगी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं गोलीकांड के बाद एक पक्ष की अोर से हमलावर पक्ष के घराें में आगजनी एवं तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया है।
संत रविदास जयंती की शोभायात्रा पर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बिनारसी गांव। गोली लेने से एक युवक की मौत, तीन अन्य के पैर में भी लगी गोली, गांव में बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी तैनात, जमकर बवाल
