अवैध खनन के काले खेल का ऑडियो सामने आने पर इकबालपुर चौकी पर भारी समेत पूरी चौकी निलम्बित, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प, मित्र पुलिस की साख को लगा बट्टा

अवैध खनन के काले खेल का ऑडियो सामने आने पर इकबालपुर चौकी पर भारी समेत पूरी चौकी निलम्बित, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प
रुड़की। अवैध खनन के काले खेल से जुड़े एक वायरल ऑडियो सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इस ऑडियो के सामने आने के बाद मित्र पुलिस की साख को बट्टा लगा है।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें कथित तौर पर अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात सामने आई थी। ऑडियो से पुलिस में हड़कंप मच गया। यह ऑडियो एसएसपी तक पहुँचा। ऑडियो सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गम्भीरता दिखाते हुए जांच के बाद इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी नवीन चौहान के अलावा हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा,, हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, देवेश सिंह, प्रदीप सहित पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने दो टूक बोला कि पुलिस की छवि खराब नही करने दी जाएगी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जांच सौपी गयी है। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही एसएसपी को सौपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *