सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का ‘प्रहार’, 17 लोगों के चालान, ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत रुड़की पुलिस की कार्रवाई, साढ़े आठ हजार का जुर्माना वसूला

  • रुड़की। रुड़की में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया और जुर्माना वसूला।
    पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत कोतवाली रुड़की पुलिस ने 1 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
    अभियान के दौरान पुलिस ने 17 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। इन सभी से कुल 8500 का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया। कार्रवाई के बाद सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
    पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन कायम रहे।
    पुलिस टीम:
    उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी
    हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता
    हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार
    कांस्टेबल गुलबहार
    कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह
    कांस्टेबल प्रदीप भंडारी
    कांस्टेबल अनूप
    हेड कांस्टेबल वीरेश खत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *