हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 26 और 27 अगस्त को आयोग कार्यालय में कराई जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इबताया कि आयोग ने 13 अक्टूबर, 2023 को विज्ञापन जारी कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत प्रधानाचार्य श्रेणी-02 के रिक्त 18 पदों पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में सफल घोषित एवं अभिलेख सत्यापन के आधार पर 49 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है। औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए इन सभी अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा 26 एवं 27 अगस्त, 2025 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में निर्धारित किया गया है।
Related Posts
फेरुपुर गाँव में गुलदार की चहलकदमी से दहशत, गुलदार की पूरी हरकत गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, वनप्रभाग की टीम को गश्त के आदेश जारी
पथरी । पथरी क्षेत्र के गांव फेरुपुर के नजदीक खेतों में बनाई गई एक गोशाला में गुलदार की दस्तक से…
किच्छा में प्रधानपुत्र हत्याकांड: फरार आरोपी बरेली रोड से गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर: पांच दिन पहले जनपद ऊधमसिंहनगर के किच्छा कोतवाली के दरऊ गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के बेटे…
उत्तराखंड में अफवाह पर विराम. जल्द मिलेगी बड़े नेताओं को दायित्वधारी की जिम्मेदारी, धामी सरकार ने दायित्वधारियो की सूची की तैयार, जल्दी नए कलेवर में नजर आएगी भाजपा सरकार
देहरादून। देशभर में चल रही उठा पाठक की अटकलें के बीच उत्तराखंड में जल्दी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। प्रदेश…
