हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी है। ज्वालापुर में तैनात इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को शहर कोतवाली की कमान दी गई है जबकि शहर कोतवाली में तैनात रितेश शाह काे भगवानपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। भगवानपुर में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा काे बुग्गावाला का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान मेहर को मंगलौर की कमान दी गई है। मंगलौर के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को बुग्गावाला एवं बुग्गावाला के इंस्पेक्टर विजय सिंह को झबरेड़ा का थाना प्रभारी बनाया गया है।
रितेश शाह होंगे भगवानपुर के कोतवाल तो चंद्रभान को मिली ज्वालापुर की कमान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, झबरेड़ा से अजय शाह की हुई छुट्टी
