पुलिस ने चलाई कमान 12 घण्टे में धरे गए महिला की अस्मत लूटने वाले मेहरबान और अब्दुल रहमान, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था गैंगरेप, अश्लील वीडियो किया था वायरल
रुड़की।
दोस्त की पत्नी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप करने वाले मेहरबान और अब्दुल रहमान को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका एक साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ माह पहले उसका पति किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान उसके पति का दोस्त मेहरबान नशीला कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके घर आया था। उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त अब्दुल रहमान और दानिश को भी वहां बुला लिया। इन लोगों ने महिला से गैंगरेप किया था। उसके अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कम कर रहे थे। महिला के इनकार करने पर आरोपियों ने उसकी वीडियो वायरल कर दी थी। जब महिला को उसका पता चला तो वह कोतवाली सिविल लाइन पहुंची और इस मामले में तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मेहरबान और उसके साथी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दानिश अभी फरार है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा बताया कि आरोपी दानिश की तलाश में दबिश दी जा रही है।

