ऊधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 24 सितम्बर 2025 को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा संख्या 478/2025 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराएँ 109, 125, 352, 190, 191, 191(3) लगाई गईं। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी : ग्राम ईश्नरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 27 वर्ष, दानिश पुत्र फजले नवी निवासी : वार्ड नंबर 29, आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर और गुरपेज सिंह पुत्र रिसपालनिवासी : ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। एक तमंचा भी बरामद हुआ है। इस मामले जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, गगन रतनपुरिया, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत अन्य कई व्यक्तियों और अज्ञात को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तार के लिए दबिश जारी है।
छात्र संघ के चुनाव में फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कप्तान मणिकांत मिश्रा ने दी चेतावनी किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा। दोषी जाएंगे सलाखों के पीछे
