उधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को छात्र संघ के नामांकन के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हमला करते हुए फायरिंग भी कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपित गगन रतनपुरिया फरार चल रहा था देर रात उसके शहर में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की जिस पर आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है उसे पर दर्जन से अधिक मुकद्दर में दर्ज है इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट गुड़ा एक्ट व हत्या जैसे संगीत मुकदमे दर्ज हैं।
छात्र संघ के चुनाव में फायरिंग करने वाला गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने की देर रात कार्रवाई
