लोग समझ रहे थे सड़क हादसा,पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारों को दबोचा। बिजनौर के युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या

  • ऊधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बतासया कि थाना कुंडा को सूचना मिली कि एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा है। सड़क हादसे में वह घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचा दिया। यहां पर उसकी मौत हो गई। इसी बीच पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की तो युवक सचिन कुमार निवासी ग्राम आजमपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उप्र का रहने वाला। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो कुछ चीजें संदिग्ध लगी। इसके बाद 450 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर से छर्रे बरामद हुए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि घटना सड़क हादसा नहीं बल्कि गोली मारकर की गई हत्या है। इस मामले में बैलपड़ाव (रामनगर) से संदिग्ध जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साले सोनू वर्मा के साथ मिलकर सचिन चौहान की हत्या की। इसके बाद पुलिस ने काशीपुर बाईपास से मुख्य आरोपी सोनू वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *