किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार कप्तान मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में कुंडा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,

ऊधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर को कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 15 साल की बेटी लापता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए मृतका की पहचान, आरोपियों की भूमिका एवं हत्या का खुलासा किया। विवेचना में पाया गया कि मृतका नाबालिग, को अभियुक्तगण बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। जब मृतका ने घर वापस जाने की बात कही तो अभियुक्तों को पकड़े जाने का भय हुआ और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म कर नृशंस हत्या कर दी। इमरान पुत्र मौ. सफीक — ग्राम लालपुर, थाना कुंडा, इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद — थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा।, असगर उर्फ नन्हे पुत्र भोलू खान — थाना डीलारी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा। मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार — थाना शेरकोट, जिला बिजनौर (उ.प्र.) शीला पत्नी अकुंश कुमार — कोतवाली काशीपुर, जिला ऊधम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *