पिता ने नुकीली चीज से वार कर इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारा बेटे की शराब पीने की आदत के चलते चल रहा था विवाद

जगदीश शर्मा देशप्रेमी

पिरान कलियर। रांघढ़वाला में एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की नुकीले सरिये से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने पुत्र सन्नी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी शराब का आदि था और शराब पीकर घर मे हंगामा करता था। पिता अपने पुत्र को शराब पीने के लिए मना करता था। शुक्रवार को भी सन्नी ने शराब पी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र की मौत होने पर पिता मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत एसओ रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि मृतक अपने इकलौता पुत्र था। मृतक किसी के पास मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी सुषमा और उसके बेटे आयुष 15 वर्ष, बेटी प्र​णिती 8 वर्ष और दिव्या 6 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब को लेकर पिता के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *