हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में गन्ना किसानों को लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के क्रय केंद्र आवंटित नहीं किए जाने पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये किसान भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक गन्ना आयुक्त एवं गन्ना आयुक्त की लापरवाही के कारण लालचंदवाला, भोगपुर, बाकरपुर, रायसी, रामपुर रायघटी, कलसिया, बालावाली, भिक्कमपुर समेत कई गांव के किसान गेहूं की बुआई नहीं कर सके। गन्ना समिति के प्रस्ताव के बावजूद उनके यहां पर तोल केंद्र नहीं लगाए गए जबकि वह लंबे समय से तोल केंद्र की मांग कर रहे थे। आधा सीजन बीत गया है। यदि जल्द तोल केंद्र नहीं मिला तो किसान आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जब तक तोल केंद्र स्थापित नहीं हो जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
गन्ना आयुक्त के खिलाफ फूटा किसानों का गन्ना, 10 से अधिक गांव के लोगों को नहीं दिए तोल केंद्र, सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय को घेरकर जमकर की नारेबाजी। तत्काल क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग, नहीं माने जाने पर किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी
