भगवानपुर में दो दिन तक रहेगी फाल्गुनी महोत्सव की धूम, 27 फरवरी को होगी निशान यात्रा, विभिन्न मांगों से होकर पहुंचेगी हनुमान मंदिर, सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु, 28 को भजन संध्या का होगा आयोजन

भगवानपुर: कस्बा भगवानपुर में भगवानपुर मंदिर समिति की अोर से इस बार भी फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी को निशान यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर राजमार्ग संत रविदास मंदिर होते हुए मनोकामना मंदिर और थाने के बाहर से हनुमान मंदिर पहुंचकर समापन होगी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वही 28 फरवरी की सुबह हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा और रात के समय भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें भजन सम्राट कुमार गौरव लुधियाना प्रस्तुति देंगे इसके अलावा भजन गायिका सोनम शर्मा वृंदावन धाम भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसे लेकर हनुमान मंदिर समिति के आकाश दीप, तरुण बंसल, नीरज पंडित सागर अग्रवाल ने तैयारियो को लेकर बैठक की तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। साथ ही इस बार भक्तों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *