

रुड़की। रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर गांव के पास जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापा मारकर अवैध हथियारों की पैक्ट्री पकड़ी है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणीभूणण श्रीवास्तव और एसएसआई दीप कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से अवैध हाथियार बना रहे संचालक जावेद निवासी शक्ति मोहल्ला कोतवाली रुड़की को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार फैक्ट्री छह तमंचे, एकअर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल तथा एक अधबनी रायफल भी बरामद की है। इसके अलावा मौके से अलग अलग बोर के 39 खाली खोखे तथा नौ कारतूस बरामद किये है। मौके से एक मैगजीन मिली है। खराद मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से अवैध हथियार तैयार हो रहे थे। पुलिस ने संचालक जावेद पर मुकदमा दर्ज किया है। रुड़की क्षेत्र में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़े जाने से हड़कंप है। अवैध हथियारों की आसपास के क्षेत्र के अलावा उप्र तक सप्लाई किये जाने की बाते सामने आ रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसमें अन्य लोग तो शामिल नहीं है। इसकी भी जांच की जा रही है।
