चाय पर बुलाकर हत्या करने वाले पिता समेत दो बेटे गिरफ्तार,गैस प्लांट कॉलोनी में घर बुलाकर हत्या का आरोप, वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद; विवाद सुलझाने के बहाने रची गई थी साजिश

 

चाय पर बुलाकर हत्या करने वाले पिता समेत दो बेटे गिरफ्तार,गैस प्लांट कॉलोनी में घर बुलाकर हत्या का आरोप, वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद; विवाद सुलझाने के बहाने रची गई थी साजिश

 

आदि राणा

संवाद सूत्र, भगवानपुर। (जगदीश शर्मा देशप्रेमी) भगवानपुर कस्बे की गैस प्लांट कॉलोनी में युवक आदि राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों में अनिल शर्मा और उसके दो बेटे लकी शर्मा व राहुल शर्मा शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद को सुलझाने के बहाने आदि राणा को घर बुलाया गया था, जहां उस पर गोली चला दी गई।
———–
दोस्त से विवाद के बाद आदि को बुलाया था घर
भगवनपुर। गुरुवार को भगवानपुर कस्बे में आदि राणा के दोस्त का अनिल शर्मा के बेटे लकी शर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। इसके बाद आरोप है कि अनिल शर्मा ने आदि राणा को फोन किया और विवाद को खत्म करने तथा आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने के लिए अपने घर बुलाया। बताया गया कि आदि राणा आरोपित के घर पहुंचा, लेकिन वहां विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया।

———————-
घर पहुंचते ही बरसाई गोलियां
भगवानपुर। आरोप है कि अनिल शर्मा और उसके दोनों बेटों ने आदि राणा पर गोली चला दी। गोली लगने से आदि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। गंभीर हालत में आदि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई थी।
——————

भगवानपुर। भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई सागर राणा की तहरीर पर अनिल शर्मा, उसके बेटे लकी शर्मा और राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया था। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
———————-
भगवानपुर। तमंचा और कारतूस भी बरामद
भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस ने अनिल शर्मा, राहुल शर्मा और लकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *