नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस का बड़ा खु्लासा, आरोपी को किया गिरफ्तार, गांव का ही युवक निकाला हत्यारा

ऊधमसिंहनगर: कोतवाली जसपुर के एक गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसका हाथ मरोड़कर तोड़ दिया, गला दबाकर बेहोश किया और फिर धारदार ब्लेड से चेहरे व पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकान्त मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वारदात का जल्द से जल्द अनावरण करने के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया। डॉग स्क्वॉड का “ डॉग टाइगर ” घटनास्थल से सीधे मृतका के घर पहुँचा और उसके बाद आरोपी के घर जाकर उसके कपड़ों को सूंघकर (पहचान कर) इंडिकेट किया। यह सुराग जांच में निर्णायक साबित हुआ। एसएसपी ने बताया कि आरोपी राजीव पुत्र मोहन सिंह पर पूर्व में भी कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज है इस खुलासे में शामिल टीमों का कप्तान ने पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *