जगदीश शर्मा देश प्रेमी
रुड़की। कलियर क्षेत्र में एक महिला को उसके प्रेमी मिलने के बहाने से देर शाम एक स्कूल में ले गया। वहां पर अपने दोस्तों को बुलाया और खूब शराब पी। इसके बाद महिला से गैंगरेप किया। घटना से पुलिस हड़कम्प मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला एक फैक्ट्री में कर्मचारी है उसका भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की शाम को प्रेमी महिला से मिलने की बात कह कर उसे अपने साथ कलियर क्षेत्र ये हद्दीवाला गांव में स्थित एक स्कूल में ले गया। इसी बीच उसने अपने पांच दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया। वहां पर उन्होंने खूब शराब पी। इसके बाद प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। यह बात किसी को ने बताने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से फरार हो गए। वहां से बदहवास हालत में महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की महिला का मेडिकल कराया गया है। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है।
