दबिश के दौरान धक्का-मुक्की में बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों ने नानकमत्ता कोतवाली घेरी, शव गेट पर रखकर किया प्रदर्शन, टीम को निलंबित करने की उठाई मांग, कई थानों की पुलिस मौके पर, जमकर हंगामा

ऊधमसिंहनगर: ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता थाने पर जमकर हंगामा हो गया। दरअसल पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस एक अभियुक्त कुलदीप निवासी ग्राम सिद्धा नवदिया की गिरफ्तारी के लिए गई थी। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान अभियुक्त की दादी सुखदेव कौर धक्का-मुक्की के दौरान नीचे गिर गई और मौत हो गई। पुलिस की टीम शव को लेकर सीएचसी नानकमत्ता में पहुंची लेकिन यहां पर परिवार के लोग शव को लेकर कोतवाली में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। ग्रामीण टीम को निलंबित करने की मांगक कर रहे हैं। वहीं मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *