पड़ोसी ढाई साल की बच्ची चोरी कर पड़ोसी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप, पुलिस की खेती में तलाश रही बच्ची, चोर

जगदीश शर्मा देश प्रेमी

पड़ोसी ढाई साल की बच्ची चोरी कर पड़ोसी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप, पुलिस की खेती में तलाश रही बच्ची, चोर
रुड़की। कलियर की चारमीनार कालोनी से पड़ोसी एक महिला की ढाई साल की बच्ची चोरी कर फरार हो गया। बच्ची चोरी की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
कलियर थाना क्षेत्र की चारमीनार कॉलोनी निवासी मोसिना ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि मूलरूप से उप्र के मुरादाबाद निवासी असलम चारमीनार कालोनी में कुछ माह से उसके पड़ोस में किराए के मकान में रह रहा है। वह अकेला ही यहां पर रह रहता है। शनिवार शाम 5 बजे उसकी ढाई साल की बेटी को उठाकर भाग गया। अचानक गायब हो गई। महिला ने आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। महिला को पता चला कि उसकी बेटी को उसका पड़ोसी उठाकर ले गया है। महिला असलम के कमरे पर पहुची तो वहां ताला लटका मिला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कलियर थाना पुलिस की कई टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *