परिवहन मंत्री के गृह जनपद में स्थाई एआरटीओ मिलने की उम्मीद जगी, चार धाम यात्रा और कुंभ नजदीक, रुड़की और हरिद्वार में टीटीओ संभाल रहे जिमेदारी
हरिद्वार। परिवहन मंत्री के गृह जनपद में अब स्थाई एआरटीओ मिलने की संभावना जगी है। काफी समय से हरिद्वार जिले में प्रभारी टीटीओ ही एआरटीओ का काम संभाल रहे हैं। वहीं इसी माह यात्रा सीजन भी शुरू हो रहा है ऐसे में स्थाई एआरटीओ नहीं होने से व्यवस्था बनती नहीं दिख रही है। जबकि प्रदेश में कई वरिष्ठ एआरटीओ मौजूद है। फिर भी हरिद्वार जैसे अहम जिले में टीटीओ से ही काम लिया जा रहा है। आलम यह है कि दो टीटीओ हरिद्रार तथा दो की रुड़की में तैनाती है। हरिद्वार जिला प्रदेश का द्वारा माना जाता है ऐसे में चार धाम यात्रा नारसन से ही शुरू हो जाती है जिसके चलते कई तरह की व्यवस्थाएं देखनी पड़ती है। वहीं इसके बाद कुंभ भी शुरू होने वाला है जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारी अभी और बैठकर चल रही है।
