रुड़की। तीन तलाक मिलने के बाद बच्चों से हाथ दो बैठी महिला आहत होकर गंगनहर में कूद गई। स्थानीय तैराक ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के किसनपुर गांव निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से पति से विवाद चल रहा है।
इसके चलते ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। पति ने दोनों बच्चे अपने पास रख लिए थे। जिससे महिला काफी तनाव में थी। महिला बार-बार पति के घर जाकर बच्चों की मांग कर रही थी, लेकिन वह उसे गाली गलौज कर घर से बाहर निकाल देता। इसी बात से आहत होकर शुक्रवार की सुबह महिला रुड़की के सोलानी पार्क पहुंची और गंगनहर में कूद गई। स्थानीय तैराक मोनू ने जान पर खेलकर महिला को बाहर निकाला।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की पुलिस का कहना है की तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies