logo


News

साहब 16-18 साल से एक ही पद पर कर रहे काम, ऊर्जा निगम नहीं दी पदोन्नति, काली पट्टी बांधकर शुरू कर दिया चरणबद्ध आंदोलन 11 को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे इंजीनियर

देहरादून: ऊर्जा निगम में कार्यरत इंजीनियरों को लंबे समय से पदोन्नति नहीं दिए जाने पर शुक्रवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। अभी तक मार्च क्लोजिंग के चलते शांत बैठे इंजीनियरों ने शुक्रवार से काली पट्टी बांधकर काम शुरू कर दिया है।


पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। साथ ही ऐलान किया अब अांदोलन को तेज किया जाएगा। 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश के इंजीनियर देहरादून स्थित ऊर्जा निगम के मुख्यालय पर जुटेंगे। उत्तरांचल पावर इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन करेंगे।


निगम के  सहायक अभियंता अश्वनी सिंह के बताया कि ऊर्जा निगम मुख्यालय से समय से पदोन्नति नहीं कर रहा है। एक-एक पद पर 16 से 18  साल से अधिक की सेवाएं हो चुकी है। उत्कृष्ट सर्विस रेकार्ड होने के बावजूद पदोन्नति नहीं दी जा रही है। जबकि उच्च न्यायालय की ओर से भी इस संबंध में अादेश जारी हो चुके है। इइस मौके पर अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी, अनूप सैनी, ईई मीटर रवि कमार, सहायक अभियंता अनुभव सैनी, सजल कुमार, आकाश सिंह, रिजवान अहमद, इशिंका आदि मौजूद रहे। 

--------

News Room Express
Get In Touch

Editor in Chief - जगदीश शर्मा देशप्रेमी

4/7 Shekhpuri Roorkee

+91-9837173407 | 9870991875

news@newsroomexpress.in

Follow Us

© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies