(जगदीश शर्मा देशप्रेमी)
रुड़की: नगर विधायक प्रदीप बत्रा गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने यहां पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता एवं सौहार्द को मजबूत करने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि सभी को इस पर्व को मिल जुलकर मनाना चाहिए। वहीं नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुड़की में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भी दिया और गंगनहर का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही सोलानी नदी के पुल का निर्माण जल्द करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी आदि मौजूद रही। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात की।
----
© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies