भगवानपुर: कस्बा भगवानपुर में सोमवार शाम से शुरू हुई भजन संध्या देर रात तक जारी रही।
इस मौके पर भजन गायक राम अवतार शर्मा ने भगवान भोलेनाथ की स्तुति करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
उनके भजनों पर श्रद्धालु भी भाव विभोर नजर आए। देर रात तक यहां पर भक्तिरस की धारा बहती रही। इसके अलावा अन्य गायकों ने भी श्री खाटू श्याम बाबा के भजनों को प्रस्तुत किया।
इस मौके पर श्री खाटू श्याम समिति भगवानपुर के अध्यक्ष आकाशदीप ने बताया कि कस्बा भगवानपुर में दूसरी बार इतना बड़ा आयोजन हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies