logo


News

कस्बे में धूमधाम के साथ निकाली खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव निशान यात्रा, जमकर उड़ा अबीर गुलाल

भगवानपुर: कस्बा भगवानपुर में सोमवार को रंग रंगीली फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह के समय निशान यात्रा शुरू की गई।


निशान यात्रा में बच्चे से लेकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। जबरदस्त भीड़ रही। जमकर अबीर गुलाल उड़ा।



बाबा के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। श्री खाटू श्याम समिति भगवानपुर के अध्यक्ष आकाशदीप ने बताया कि रात के समय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


भजन संध्या में भजन गायक राम अवतार शर्मा अपने मधुर भजनों ने प्रस्तुति देंगे।


इसके अलावा सोनम शर्मा, नामदेव सिस्टर्स, मनीष दास एवं अनिल अनुरागी की भी प्रस्तुति होगी।

News Room Express
Get In Touch

Editor in Chief - जगदीश शर्मा देशप्रेमी

4/7 Shekhpuri Roorkee

+91-9837173407 | 9870991875

news@newsroomexpress.in

Follow Us

© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies