हरिद्वार हुई पिछडी महिला तो रुड़की हुई महिला सीट, भगवानपुर नगर पंचायत की गई अनारक्षित, शासन ने जारी की नगर निगम के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण की अंतरिम सूची जारी,
देहरादून: शासन ने नगर निगम के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही दावेदारों में खलबली मच गई है। कई जगहों पर दावेदारों की तैयारियों को झटका लगा है तो कई जगहों पर दावेदारों की मनमाफिक आरक्षण सूची आने से बांछे खिल गई है। हरिद्वार नगर निगम मेयर की सीट पिछडी महिला घोषित हुई है। वहीं रुड़की नगर निगम के मेयर को महिला सीट घोषित किया गया है। वहीं भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीट अनारक्षित हुई है।,
© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies