टेंडर के खेल में ‘खास बाबू्’ के साथ हुआ खेला, गिरी गाज, धारचूला हुआ ट्रांसफर, पिछले दिनों रुड़की नगर निगम में टेंडर में हुआ था बड़ा खेल, डीएम को निरस्त करने पड़े थे टेंडर, पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा
रुड़की: रुड़की नगर निगम में मनमाने तरीके से टेंडर वितरण के मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने जहां पिछले दिनों नगर निगम के टेंडर को निरस्त करते हुए दोबारा से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
28 अक्टूबर को दोबारा से टेंडर खोले गए। पारदर्शी तरीके से हुई इस टेंडर की प्रक्रिया से निगम को काफी लाभ मिला है।
वहीं दूसरी ओर रुड़की नगर निगम के लिपिक मोहम्मद कय्यूम का तबादला रुड़की से धारचूला कर दिया गया है। इस तबादले को नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।
© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies